नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पीड़ित महिला को फर्जी मुकदमे में फंसाने की दबंग रच रहे साजिश

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,379 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गाँव के सिंगाराय पुरवा निवासी महिला ने अपने विपक्षी पर फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है ।
पीड़ित महिला सुमन पत्नी माता प्रसाद ने तहरीर में बताया कि 09 मार्च को गाँव के ही दबंग राजीव उर्फ पुलाई, सत्यपाल उर्फ घोलर, सुनील और लालजी उसके घर में घुस कर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि विपक्षी राजीव यादव उर्फ पुलाई द्वारा पडोस के ही पवन पुत्र शिव सेवक के माध्यम से थाने पर तहरीर दिलवा कर उसे और उसके परिजनों को हरिजन एक्ट सहित अन्य फर्जी मुकदमे में फसाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात विपक्षी ने धमकी भी दी है कि तुम्हारे पूरे परिवार पर हरिजन एक्ट लिखवा कर ही मानूँगा। विपक्षी राजीव द्वारा पवन के माध्यम से अब तक दो बार अलग-अलग तहरीर थाने पर दिलाई जा चुकि है। जिसकी छायाप्रति भी महिला ने उपलब्ध कराई है। पीड़िता ने विपक्षी पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। इस संबध प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!