नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया अवैध खनन।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,643 views

सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया अवैध खनन।

नवाबगंज (गोण्डा) थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर गाँव में तालाब की सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है। खनन माफिया द्वारा जमीन के जलस्तर तक जेसीबी से खनन किया गया है वहीं इस बारे में पूछने पर गाँव के प्रधान अपनी जवाबदेही से कतरा रहे हैं। थाना क्षेत्र के नरेन्द्रपुर गाँव में खाले पुरवा के पास बने प्राथमिक विद्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर काफी बड़ा तालाब स्थित है। तालाब का काफी पानी सूख चुका है। तालाब की इसी भूमि पर खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी लगाकर हफ्ते भर खनन किया गया। खनन इतने व्यापक स्तर पर किया गया है कि जमीन से पानी निकल आया। अचरज की बात तो ये है कि रात-दिन जेसीबी गाँव में गरजती रही और सैकड़ों ट्राला मिट्टी तालाब से निकाल कर बेच दी गई लेकिन प्रधान से लेकर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक तक को कानोंकान भनक नहीं लगी। इस संबध में जब गाँव के प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान से जानकारी ली गई तो खनन माफियाओं की दहशत और रसूख के आगे प्रधान प्रतिनिधि कोई भी जवाब देने से कतराते रहे। वहीं जब स्थानीय राजस्व निरीक्षक जावेद से बात की गई तो उन्होंने गैरजिम्मेदाराना तरीके से कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है स्थानीय लेखपाल से पता करके बताउंगा। मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी तरबगंज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!