नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोण्डा : सालपुर पुलिस को मिली सफलता एक किलो अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,073 views

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं संज्ञेय अपराध होने से रोकने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर गोण्डा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात महेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस चौकी सालपुर प्रभारी नीरज सिंह ने बताया की हमराही सिपाहियों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरेंद्र वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा पुत्र हृदयराम वर्मा निवासी मलारी डिहवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को एक किलो अवैध गांजे के साथ ग्राम परसिया आज्ञाराम सरकारी टयूबेल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने मु0अ0सं0 110/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट से संबंधित विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!