नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र के ईट भट्टों पर पहुंचकर मजदूरों के बच्चों संग मनाई होली, बच्चों को मिठाई रंग अबीर गुलाल तथा पिचकारी देकर खुशियां जाहिर की बच्चे हुए खुश

1 min read

 1,638 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा) पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन में प्र0नि0 इटियाथोक द्वारा ईट भट्ठा पर कार्य करने वाले श्रमिकों/मजदूरों के बच्चों को होली त्यौहार के अवसर पर मिठाई रंग व गुलाल वितरित किया गया

रंग, गुलाल, पिचकारी व मिठाई पाकर बच्चे व उनके परिजन हुए प्रफुल्लित
बुधवार को होली को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक ने थाना क्षेत्र के विभिन्न ईट भट्ठा पर पहुंचकर ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी वितरित किया गया एवं मिठाइयां देकर सभी का मुंह मीठा कराया गया पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य से भट्ठे पर मजदूरी कर रहे लोगों ने खुशी जाहिर की वहीं बच्चों ने रंग गुलाल पिचकारी व मिठाइयां पाकर काफी खुश हुए इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की काफी सराहना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!