नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर,बाइक सवार महिला की मौत,2 अन्य घायल हालत गंभीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,199 views

अलावल देवरिया (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / कोतवाली देहात के सालपुर चौकी अंतर्गत रविवार दोपहर ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई बाइक पर 3 लोग सवार थे। जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई तथा एक का पैर बुरी तरह कट गया तीसरा गंभीर रूप से घायल। पुलिस चौकी सालपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर 3 लोग बाइक से आ रहे थे जिसमें एक महिला भी थी। गोंडा उतरौला मार्ग सालपुर बाजार में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई तथा एक का पैर कट गया और दूसरा भी गंभीर रूप से घायल है। महिला को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतिका रानी उर्फ अंजू पुत्री मालिक राम सोनकर, घायल सुंदर लाल सोनकर पुत्र मालिक राम सोनकर ग्राम पंचायत घरवासजोत थाना मोतीगंज गोंडा व दिनेश पुत्र राम कुमार पीरापोखर मनकापुर के निवासी थे। जो किसी कार्य से कहीं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या UP51T4952 ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार एक की पैर कट गया और दूसरा भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है जबकि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!