नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

त्यौहार में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं— प्रबोध कुमार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,356 views

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा(युगनव टाइम्स लाइव ) थाना मोतीगंज के थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार हुए सख्त कहा त्यौहार में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं
थाना अध्यक्ष ने संवाददाता मोहम्मद सुलेमान से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार होली और शबे बारात का त्यौहार एक दिन के अंतराल में पड़ रहा है इस त्यौहार में अगर कोई भी अराजकता गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा या त्यौहार के दिन कोई भी बवाल किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि त्यौहार में गड़बड़ी करने वाले की कोई जात नहीं होती उन्होंने हिंदू मुस्लिम सभी लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से आग्रह किया है कि सभी लोग अपने त्यौहार आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं। और अपने पुरानी बातों को भूल जाते हैं इसी प्रकार मुस्लिम धर्म के लोगों में ईद का त्यौहार होता है लोग नमाज अदा करने के बाद सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। और सेवइयां खाते हैं। इस दिन सभी लोग पुरानी बातों को भूल कर एक दूसरे के मित्र हो जाते हैं इसी तरह सभी लोग भाईचारा बनाए रखें और अपने अपने त्यौहार सभी लोग मिलजुल कर मनाएं क्योंकि सभी लोग इंसान ही है और हर इंसान का एक दूसरे के काम आना ही इंसानियत कहलाता है उन्होंने कहा कि इस बार होली और सब ए बारात शबे बारात 7 मार्च मंगलवार को पड़ रहा है वहीं होली 8 मार्च बुधवार को पड़ रहा है सभी लोग अपने अपने त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!