नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संपूर्ण समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारणअधिकारी —-डीएम

1 min read

 2,895 views

गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव)शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्डा में डीएम व एसपी ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील सदर गोण्डा में कुल 123 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 03 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।

उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकान्त गौतम, शिल्पा वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, तहसीलदार सदर गोण्डा अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एसएचओ इटियाथोक, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!