विद्युत विलिंग को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
1 min read
1,122 views
विद्युत विलिंग को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
ढेमवाघाट, नवाबगंज – गुरुवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रो की गुणवत्ता पूर्ण बिलिंग हेतु आवश्यक व कड़े निर्देश दिए गए. टीडीएस बिलिंग कम्पनी के सुपरवाइजर शैलेन्द्र द्वारा टाउन, रघुराजनगर, ढेमवा, वजीरगंज प्रथम व द्वितीय, टिकरी के मीटर रीडरो को क्षेत्र में घऱ घऱ विद्युत बिल उपलब्ध कराने व अधिक संख्या में प्रोब बिल निर्गत करने के लिए निर्देश दिए गए.फर्जी बिलो पर रोक लगाने के लिए ऊर्जा मंत्री द्वारा बिलिंग कम्पनियो को दिए निर्देशों पर हाल ही में कुछ जिलों में मीटर रीडरो पर कार्यवाही की गयीं थी.मीटर रीडरो को क्षेत्रवार आयोजित होने वाले 15 मार्च तक के कैंपो की जानकारी दी गयीं.15 दिवसीय कैंप में 5 हजार से अधिक बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं के बिल जमा करवाने व जमा ना होने की स्थिति में विद्युत विच्छेदन के लिए भी जानकारी दी गयीं. इस मौके पर मीटर रीडर संतोष पाण्डेय, विक्रांत वर्मा,सूरज शुक्ला, अरविन्द मिश्र,अश्वनी सोनी, महेश कुमार, लखनलाल शर्मा, संतोष मिश्रा, रजनीश दूबे, किशन सिंह, पवन मिश्रा, किशनलाल, सतीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे.
रिपोर्टर :राम शंकर शर्मा
