नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सदस्य राजस्व परिषद एस0, वी0,एस0 रंगाराव एवं सी0, डी0 ,ओ0 जयंत कुमार ने सिरसिया गौशाला का किया निरीक्षण

1 min read

 2,147 views

सिद्धार्थनगर (युगनव टाइम्स लाइव ) सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश एस0वी0एस0 रंगाराव एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल सिरसिया, विकास खण्ड जोगिया़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बलराम चौरसिया द्वारा सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश को अवगत कराया गया कि पशुओं का टीकाकरण हो चुका है इसके साथ ही साथ समय-समय पर पशुओं का जांच भी कराया जाता है। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिया कि पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गायों को गुड़, चना एवं फल खिलाया गया।
निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ डॉ0 ललित कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया़ सतीश सिंह सहित तमामो कर्मचारीयों की उपस्थिति रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!