नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सोनबरसा में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, चित्रकला में पूनम भारती व निबंध लेखन में अंजनी प्रथम स्थान पर रहीं

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,955 views

मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर चित्रकला, निबंध लेखन व विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन बीरबल साहनी विज्ञान क्लब सोनबरसा(VP-UP0199) द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध लेखन में अंजनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व दिनेश तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में पूनम भारती प्रथम, मुनिया तिवारी द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं।इसी प्रकार विज्ञान प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी रमण त्रिपाठी प्रथम,अमन कुमार द्वितीय व दिनेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।इन बच्चों को यथोचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक व क्लब समन्वयक बलजीत सिंह कनौजिया ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक द्वारा बताया गया कि रमन प्रभाव की खोज के लिए सर सी०वी०रमन को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।अन्य बच्चों साबिर अली, शिवम, अंशिका, खुशनाज, महिमा, केशमी, लक्ष्मी, मनीषा, दीपक, अमन, नन्दनी कनौजिया, विकास,सूरज, आंचल, शिवानी, हिमांशी, अंकित,किरन, संगीता अंशिका मौर्या, उन्नति, सुन्दरी,रेशमा, अनामिका आदि बच्चों के कार्य भी सराहनीय रहे।इन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सुरेश कुमार, अमर ज्योति शर्मा, पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा, रवीन्द्र कुमार, राम लखन आदि उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!