सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत बाजार/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि जगहों में पैदल गस्त कर, बालिकाओं/महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा का दिलायाभरोसा।
प्रभारी निरीक्षक ने गोंडा शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं महिलाओं बालिकाओं से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया इस दौरान पैदल गस्त भी किया गया पैदल गश्त के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिला थाना प्रभारी ने सभी स्थानों पर हर आने जाने वाली खरीदारी करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं से रूबरू होते हुए उनसे मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि अगर कोई परेशानी होती है तो पुलिस का सहयोग तुरंत ले पुलिस आप लोगों के सेवा के लिए दिन-रात तैयार रहती है कभी भी किसी भी वक्त आप पुलिस का सहयोग ले सकती हैं।