84 कोसी परिक्रमा के रास्ते विश्राम स्थल बना कटरा कुटी धाम लोगों में हर्ष
1 min read
979 views
84 कोसी परिक्रमा के रास्ते विश्राम स्थल बना कटरा कुटी धाम लोगों में हर्ष
महंत के इस प्रयास पर लोगों ने बधाइयां दी है
अयोध्या युगनव टाइम्स लाइव (26फरवरी) भगवान श्रीराम की जन्मभूमि क्षेत्र सहित अयोध्या के चौरासी कोस मे पड़ने वाले देव स्थानो की परिक्रमा मनुष्य को जहां भवसागर से पार करती है वहीं परिक्रमार्थी जाति–पात ऊँच-नीच जैसे मानसिकता से मुक्त रहकर समरस हो जाता है, और श्रीराम के प्रति समर्पित भाव से आगे बढता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये साधू –संतो के मार्गदर्शन में हनुमान मंडल के बैनर तले पवित्र पावनि माता सरयू का आचमन –पूजन कर छ:अप्रैल से अठ्ठाइस अप्रैल तक चौरासी कोसी परिक्ररमा होगी।
इक्कीस दिवसीय अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के साथ ही बाहर से आने वाले परिक्रमार्थियों के भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था हेतु रविवार को कारसेवक पुरम् में बैठक कर कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपा गया।
इस अवसर पर अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा लगातार साधू संतों के मार्ग दर्शन में चल रही यह परंपरागत परिक्रमा आज संपूर्ण देश में चर्चित हो गयी है। यह देव कार्य है ,जो अपनी परंपरा और संस्कृति को संजोए हुये है।
इस अवसर पर कटरा कुटि के महंत चिनमय दास महाराज ने कहा अयोध्या के चौरासी कोस मे स्थापित धार्मिक और सांस्कृतिक केन्द्रो के विकास और उत्थान से श्रीराम नगरी के प्रति तीर्थ यात्रियों का रूझान और व्यापक होगा।जिससे चौरासी कोस मे स्थानीय रोजगार का मार्ग भी खुलेगा। इस अवसर पर 84 कोसी परिक्रमा के प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कटरा कुटी धाम को रात्रि कालीन पडा़व के रूप में घोषित किया जिसका उपस्थित पड़ाव प्रमुखों ने सहर्ष समर्थन प्रदान किया तथा प्रसन्नता व्यक्त किया ।
उन्हो ने कहा परिक्रमा समाज मे समन्वय स्थापित करती है।यह धर्म कर्म और मोक्ष का द्वार खोलती है। यह अपने ईष्ट के प्रति निष्ठा ही है कि सैकड़ो किलो मीटर की दूरी को हंसते हुये और मार्ग मे कष्टो को दरकिनार करते परिक्रमार्थी अपने लक्ष की ओर बढते हैं।
इस अवसर पर विहिप के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा, शरद शर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, जितेन्द्र जी, नलनेश सिंह, सुभाष भट्ट, रूदौली नगरपालिका के पूर्व चेयरमैनअशोक कशोधन,सुधांंसु,रामशंकर शर्मा ,विहिप जिला अध्यक्ष साकेत उदयभान सिंह,उपाध्यक्ष दयानंद दूबे, संगठन मंत्री मोहित,गयाशरण,सलहंत सिंह, शारदा सिंह,जनार्दन,राजेंद्र सोनी,अरूण सिंह, रामसूरत वर्मा, महंंत जगन्नाथ दास,प्रवीण कुमार,, पुरूषोत्तम पांडेय,बस्ती, अंबेडकर नगर जनपद के पड़ाव प्रमुख उपस्थित हुये।
कटरा शिवदयाल गंज में कटरा कुटी धाम के रात्रि पडाव घोषित होने पर आसपास के प्रधानों ने समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्ति किया है तथा महंत जी के इस प्रयास की सराहना की है सराहना करने वालों में फतेहपुर प्रधान श्याम सागर जफरपुर के प्रधान पूर्व प्रधान पुष्पा देवी जगदंबा मौर्य चिंतामन तिवारी अरुण सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया
