नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सोनबरसा के बच्चों ने बिना माचिस व आग के ही जला दिया कागज,नित नए प्रयोग करते रहते हैं बच्चे

1 min read

 916 views

गोंडा( युगनव टाइम्स लाइव ) शनिवार को शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया की मदद से बच्चों ने कागज को बिना किसी माचिस, तीली या आग के जला कर सबको चकित कर दिया। शिक्षक ने बताया कि ऐसा सम्भव है कि बिना आग या माचिस के ही सूर्य के प्रकाश व उत्तल लेंस की मदद से कागज को जलाया जा सकता है। इसके लिए सूर्य के प्रकाश के सामने यदि उत्तल लेंस को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि जलाई जाने वाली वस्तु पर प्रकाश की संयुक्त किरण पड़े तो वह वस्तु या कागज एक से दो मिनट में सुलग करके जलना प्रारंभ कर देगा।और हुआ भी ऐसा ही बच्चों ने सूर्य के प्रकाश से कागज को जला कर दिखाया। लक्ष्मी रमण त्रिपाठी,अमन,अमर, शिवम्, कृष्णा वर्मा,केशमी,खुशनाज, काजल, मुनिया,पूनम, लक्ष्मी, अनामिका, आरती,सूरज, किट्टू,सुषमा, शिवानी, मनीष, दिनेश आदि बच्चों ने इस प्रयोग को करके देखा।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ शताब्दी वर्मा, अमर ज्योति, पूनम यादव, चित्रावती मौर्य, अनुराधा मिश्रा, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!