नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समाधान दिवस में आये 13 मामले, 03 का निस्तारण।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,665 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / थाने पर शनिवार को समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक और क्षेत्रधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी ने फरियादियों के मामलों की सुनवाई की । समाधान दिवस में आज आए मामलों को संबंधित राजस्व कर्मी व पुलिस कर्मियों को निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान थाना क्षेत्र के चक शिवरहा गाँव के तिवारी पुरवा मजरा निवासी दिव्यांग वीर बहादुर पुत्र मिश्रीलाल ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका, श्याम लाल और अनोखी के पूर्वजों द्वारा सार्वजनिक और निजी उपयोग के लिए खेत का रास्ता और जल निकासी हेतु जगह छोड़ी गई थी। जिस पर गाँव के ही दबंगों उदयराज, ईश्वरदत्त, राजिन्दर ,पित्तरदीन,राम तौल, राम बहाल और संतोष मारपीट करके बंद करने का प्रयास कर रहे हैं।विपक्षी आये दिन उक्त भूमि पर अवरोध उत्पन्न करते हैं।दिव्यांग वीर बहादुर का आरोप है कि इसके पहले भी लगातार दो दिन से स्थानीय थाने पर तहरीर दे रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि कुल 13 मामलें आये थे। पूर्व के राजस्व से संबंधित 3 मामलों को निस्तारित किया गया है।शेष के लिए संबंधित, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक परशुराम मिश्र, लेखपाल दिनेश यादव, रामप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव, अखिलेश सिंह, प्रेमचंद गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!