नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

कोल्ड स्टोरेज का कंप्रेसर फटने से 5 की मौत कई घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,868 views

 मेरठ युगनाव टाइम्स लाइव  उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कोल्ड स्टोरेज में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल कंप्रेसर फटने की वजह से कोल्ड स्टोरेज का लेंटर गिर गया. लेंटर के मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए.शुरुआत में पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लेकिन बाद में प्रोफेशनल लोगों ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. यह मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक 27 लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे थे. इन सभी को बाहर तो निकाल लिया गया है, जिनमें से 5 की मौत हो गई. अन्य सभी घायल हैं. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. NDRF की यूनिट पूरा मलबा हटाने तक यह ऑपरेशन चलाएगी. कई लोग मलबा हटाकर दूसरों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!