नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान,तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,389 views

अलावल देवरिया (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /थाना धानेपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान पर हुए मारपीट के सम्बन्ध में सोनी जायसवाल पुत्री स्व0 बाबूलाल निवासिनी रगडगंज रोड थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ने अपने परिजनो के साथ धानेपुर थाने में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है।शिकायती पत्र में प्रार्थनी ने लिखा है कि शराब खरीदने के विवाद को लेकर वादिनी के भाई को विपक्षीगणों ने एक राय होकर लात घूसों से मारा पीटा है व गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बृम्हानंद सिंह ने बताया कि प्रार्थनी की शिकायतीपत्र व वायरल वीडियो के आधार पर शनि पुत्र कृष्ण कुमार,शुभम पुत्र कृष्ण कुमार व सेल्समैन काजू पुत्र राम गोपाल निवासीगण बाबागंज तथा दो,तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 147,323,504 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!