नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दुर्गा मंदिर के पास खुली मांस की दुकान, लोगों ने किया प्रदर्शन, थानाध्यक्ष को दी तहरीर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,238 views

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / कस्बे के कटी तिराहे पर स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास बिना लाइसेंस मांस की दुकान खुलने से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर दुकान बंद कराने की मांग की है।
दुर्गा माता मंदिर के पास कुछ दिन पहले एक मांस की दुकान बिना लाइसेंस के खोल दी गई है। जिसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने नगरपालिका के अधिषाशी अधिकारी रंगबहादुर सिंह को प्रार्थनापत्र देकर दुकान बंद कराने की मांग की थी। मौके पर पंहुचे नगरपालिका के कर्मियों द्वारा दुकान से लाइसेंस की मांग की गई थी लेकिन दुकानदार द्वारा लाइसेंस नहीं दिया गया। जिसके बाद नगरपालिका द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन मांस की दुकान अब भी चल रही है। जिससे आक्रोशित लोगों ने मांस की दुकान पर प्रदर्शन कर नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। सभासद राजेंद्र यादव और सभासद प्रतिनिधि रवी की अगुवाई में रमेश, सुनील, सोनू, सतीश, संतराम, नितिन, किशोरी,उमाशंकर , राजकुमार, सन्नी पांडे, संजय, ओंकार, मनीष तिवारी, ओमप्रकाश, सुनील, राजबहादुर, प्रशांत, मो. मोमिन, मो. आजम, मो. इम्तियाज, मनीष सिंह सहित मांस की दुकान से प्रभावित दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे को तहरीर देकर दुकान हटवाने की मांग की है। सभासद राजेंद्र यादव ने कहा कि नसीम पुत्र स्व अल्लादीन ने अपनी दुकान मांस बिक्री के लिए मुसतकीम कुरैशी को दी है जिससे मोहल्ले में गंदगी और प्रदूषण बढ रहा है साथ ही दुकान मंदिर के पास होने के कारण पूजा-पाठ में विघ्न पड़ रहा है। लोगों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने कहा कि सूचना मिलने पर दुकान तुरंत बंद कराई गई है और दुकानदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रार्थनापत्र पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!