नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मनकापुर  ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत सूचना पर पहुंची आरपीएफ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 741 views

मनकापुर  ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस, पोस्टमार्टम एक मुख्यालय भेजा

 

राम कुमार मिश्रा

झिलाही बाजार (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर आरपीएफ मनकापुर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोंडा बस्ती रेल मार्ग पर स्थित झिलाही रेलवे स्टेशन पूरब तरफ गेट संख्या 247 पार कर रहा था कि अचानक ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई

आरपीएफ चौकी मनकापुर के हेड कांस्टेबल मदन राम ने बताया कि सुबह सूचना मिली की रेलवे स्टेशन झिलाही के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तो पता चला कि मृतक राम धीरज पुत्र रामसमुझ 65 निवासी तुरकाडीहा थाना मोतीगंज किसी कार्य से यहां आया हुआ था जो गेट पार कर रहा था और अचानक ट्रेन आ गई जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जिसकी सूचना उसके घर भिजवा दिया गया है परिजन मौके पर पहुंचकर पहचान की घटना मंगलवार सुबह 10:15 बजे की है सब को सीज कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!