नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव /कस्बे व क्षेत्र में बिना लाइसेंस के 50 से भी अधिक मांस कि दुकाने चल रही हैं। सिर्फ नवाबगंज कस्बे में 25 से भी ज्यादा मांस-मछली की दुकाने बिना लाइसेंस संचालित हैं।जिनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए इन्हें बंद कराने की मांग की गई है। क्षेत्र के मंहगूपुर गाँव के रहने वाले बजरंग दल के विभाग सह संयोजक राम शंकर शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों को बंद कराने के साथ-साथ दुकानों को उचित स्थान पर स्थान्तरित करने की मांग की है उनका कहना है कि ये दुकाने प्रदूषण फैलाने के साथ साथ गलत जगहों पर होने के कारण धार्मिक भावनाओं को भी आहत कर रही हैं। 02 दिन पहले ही कटी तिराहे के पास रेलवे कालोनी में मुशतकीम नाम के युवक ने मांस की दुकान खोली थी जिससे नाराज होकर मोहल्ले वालों ने सामूहिक शिकायत नगर पालिका के अधिषाशी अधिकारी रंगबहादुर से कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने दुकान का निरीक्षण कर लाइसेंस की मांग की लाइसेंस ना दिखाने पर नोटिस जारी कर दिया। जबकि पूरे कस्बे में करीब 25 से भी ज्यादा दुकानें बिना लाइसेंस संचालित हैं और जिनपर खुलेआम मांस काटा जा रहा है। सोती पुल के पास खुली मांस की दुकानों के दुकानदारों द्वारा नाले में मांस के अवशेष डाल दिये जा रहे हैं जिसको खाने के लिए कुत्ते जाते हैं और डूबकर मर जाते है। गंदगी और प्रदूषण व्याप्त है साथ ही नाले गंदगी के चलते नाला भी भठ गया है। इस संबध में अधिशासी अधिकारी रंगबहादुर सिंह ने कहा कि बगैर लाइसेंस के संचालित दुकानों पर शिकायत के बाद कारवाई की जायेगी। कटी के पास खुली दुकान को नोटिस जारी किया गया है जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान बंद करा दी जायेगी। नगर पालिका के पास अभी स्थान की कमी है जगह मिलने पर ये सभी दुकाने क्षेत्र विशेष में स्थानांतरित कर दी जायेंगी।