नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अराजक तत्वों ने दर्जनों ट्रालियों को किया पंचर व फूंका गन्ना क्रय केंद्र का छप्पर, जिससे आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

1 min read

 1,102 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक ( गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ बलरामपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पूरे सिधारी पर अराजक तत्वों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया। गन्ना क्रय केंद्र के छप्पर में आग लगा दी और क्रय केंद्र परिसर में गन्ना लादकर खड़ी दर्जनों से अधिक ट्रालियों को हवा निकालकर उन्हे पंचर कर दिया। आग लगने से छप्पर जलकर राख हो गया, उसके भीतर रखी तौल मशीन भी जल गई। सुबह किसान और तौल लिपिक क्रय‌ केंद्र पहुंचे तो अराजक तत्वों की करतूत देख अवाक रह गए। आक्रोशित किसानों ने क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए इन अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में किसान कामनी प्रसाद, पुल्लुर पांडेय, राज करन तिवारी,रिंकू, जगतराम यादव, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों किसान शामिल रहे।‌ चौकीदार अर्जुन प्रसाद ने बताया कि रात में वह बगल के मड़हे में सो रहा था। जब उसने छप्पर में आग लगा देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक पूरा छप्पर जलकर राख हो चुका था।‌ चीनी मिल के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं।‌ मशीन जल जाने से क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल ठप है। तौल लिपिक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री से दूसरी मशीन मंगाई जा रही है। मशीन आने पर तौल शुरू हो सकेगी। मिल कर्मियों की तरफ से घटना की सूचना इटियाथोक थाने पर दी गई है। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।‌ इस घटना के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक से जब दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नॉटरिचबल बता रहा था जिससे संपर्क नहीं हो सका। शनिवार को तौल कराने को लेकर विवाद हुआ था। पूरे सिधारी गन्ना क्रय केंद्र पर आए दिन कुछ दबंग किस्म के लोग बगैर लाइन में लगे गन्ने की तौल कराते हैं।‌ इससे लाइन में लगे किसानों का गन्ना देरी से तौल जाता है। शनिवार को दिन में बिना लाइन में लगे पहले तौल कराने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। किसानों का कहना है कि इसी विवाद के कारण इस तरह की करतूत की गई है। हालांकि विवाद किसके बीच हुआ यह बताने को कोई तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!