नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रामलीला कमेटी ने 3 निर्धन कन्याओं का कराया विवाह , शिव बारात में एक साथ तीन शिव रूपी वर की निकली बारात

1 min read

 2,181 views

बड़े ही धूमधाम से निकली शिव बारात

(संजय कुमार प्रजापति )

नवाबगंज गोण्डा युगनव टाइम लाइव

नगर के फुटाहा शिवाला से निकली शिव बारात नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर शिव रूपी तीन दूल्हे हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर जवाहर चौक , दक्षिणी माता मंदिर , तुलसीराम धर्मशाला , घंटाघर , से होते हुए गोंडा फैजाबाद मार्ग सोती पुल टैक्सी स्टैंड से तिकोना पार्क , बारात रामलीला मैदान मैदान पहुंची विभिन्न मार्गो चौराहों पर जगह जगह बारात के स्वागत हेतु भंडारे का आयोजन किया गया था नगर के आसपास के गांव नवाबगंज गिर्द , दुल्लापुर , महगूपुर , लौव्वावीरपुर , जलालपुर कल्यानपुर , सिरसा , परसापुर बालापुर तुरकौली , अशोकपुर सहित कई ग्राम सभाओं के लोग शिव बारात में शामिल हुए और भंडारे का आनंद लिया बारात के रामलीला मैदान पर पहुचते ही वधू पक्ष की तरफ से नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी सपना सिंह ने बरातियो में नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ सतेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर पुष्प देकर स्वागत किया इसके उपरांत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने रामबाबू श्री कृष्ण राजकुमार गुप्ता आदि ने मिलकर बारात में मदनलाल सोनी उर्फ बेचू बाबा दिनेश लोहिया महेश कसौधान शंभू शिशिर आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

पुलिस कर्मी भी हुए सम्मानित

मंच पर मंचासीन अशोकपुर के ग्राम प्रधान पवन सिंह नवाबगंज कोतवाल करुणाकर पांडे नगर के चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा एसआई विवेक मौर्य अखिलेश सिंह सहित महिला सिपाहियों मैं फिरदौस बानो अर्चना सिंह सोनम सिंह को माल्यार्पण कर पुष्प देकर सम्मानित किया गया

रामलीला कमेटी ने 3 निर्धन कन्याओं का कराया विवाह

 वधू पक्ष की तरफ से तीनों शिव स्वरूपी दूल्हे का आरती द्वार पूजन का कार्यक्रम हुआ बड़े हर्षोल्लास के साथ तीनों पार्वती रूपी कन्याओ ने अपने वर को वरमाला डालकर अपना बनाया । नगर व आसपास के संभ्रांत लोगों ने मंच पर पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया । कार्यक्रम में रामनारायन संजय अग्रवाल टीटू अभिषेक पप्पू केसरवानी हौसला तिवारी , लाखन , सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष बच्चे व वर वधु के परिवार जन रिश्तेदार उपस्थित रहे ।

आतिशबाजियो की रही धूम

नवाबगंज के विभिन्न मार्गो पर बारात के आगे तरह-तरह के आतिशबाजी देखने के लिए पूरा नगर बारात की आतिशबाजी  व शोभा यात्रा देखने के लिए उमड़ पड़ा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!