नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ब्रम्हाकुमारी विश्वविद्यालय ने निकाली भव्य शोभायात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,135 views

आशीष तिवारी

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। सिर्फ शिवालयों में ही नहीं अपितु लगभग छोटे-बड़े सभी मंदिरों में ब्रम्हा मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में लोगों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की अरदास लगाई। इस मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के जवान भी चाक-चौबंद दिखाई दिये। परम्परागत तरीके से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विविध आयोजन किये जा रहे हैं। कस्बे में प्रसिद्ध शिव बारात का कार्यक्रम देर शाम तक शुरू होगा जिसके तहत सामूहिक सहयोग से एक निर्धन जोड़े का विवाह भी कराया जाता है।सुबह करीब 09 बजे कस्बे के कहरान मोहल्ले में स्थित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी आश्रम के शिव वरदानी भवन से 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अंतर्गत भगवान शंकर और उनके दरबार की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गईं। इस शोभायात्रा ब्रम्हाकुमारी बहनो, आश्रम से जुड़े लोगों के साथ भारी संख्या में कस्बे और क्षेत्र के लोग शामिल रहे। शोभायात्रा में बाबा भोलेनाथ और उनकी शक्ति के साथ दरबार और ज्योतिर्लिंगों की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा शिव वरदानी भवन से शुरू होकर कस्बे में स्थित विभिन्न देवालयों की परिक्रमा करते हुये वजीरगंज के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में ब्रम्हाकुमारीज की संचालिका रेखा बहन,उपमा, प्रतिमा, कृष्णा, राधा, सुमित्रा, राकेश सिंह, रिंकू, प्रदीप, अशोक, सुरेश तिवारी, हौंसला तिवारी सहित तमाम लोग शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!