नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सतिया गाँव में मृतक भाइयों के परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

1 min read

 2,232 views

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सतिया गाँव में मृतक भाइयों के परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

 

 

 

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर कोतवाली और नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव सतिया के मजरे डिघिया में बीते दिनों सड़क निर्माण में खुदाई की गई मिट्टी के पास गहरे गढ्ढे में गिरने से एक ही परिवार के दो सगे मासूम भाईयों की मौत हो गई थी और दो बच्चे घायल भी होए थे। इस मामले में जिलाधिकारी उज्जवल कुमार द्वारा जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल सतिया गाँव पंहुचेगा। यह प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द साझा करेगा और इसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक रामविशुन आजाद, रमेश गौतम, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव और समाजवादी पार्टी के नेता जयेश वर्मा शामिल हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!