नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

आईटीआई छात्र को नशे धुत साथियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,636 views

आईटीआई छात्र को नशे धुत साथियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

 

स्कूल से लौटने के बाद खेत की रखवाली करने गए थे, वहां दोस्तों ने बहाने से बुलाकर मारी गोली

 

नाकाम पुलिसिंग से माझा क्षेत्र के युवाओं में असलहों से खेलने का बढ़ा क्रेज

 

ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं से नहीं खुल रहा है पुलिस की आंखें

 

नवाबगंज/ गोंडा युगनव टाइम्स लाइव

स्कूल से लौटने के बाद खेत की रखवाली करने गए आईटीआई छात्र को दोस्तों ने बहाने से बुलाकर गोली मार दी। जिससे छात्र के मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे दुर्गागंज गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गम्भीर रूप से जख्मी ओमप्रकाश यादव पुत्र राम सागर यादव 21वर्ष निवासी टेड़ीपुलिया को जिला फैजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार साय 7:30 पर घटित हुई। सूचना मिलने के उपरांत नवाबगंज पुलिस सहित जिम्मेदार अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। घटना में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना मे सालिम राम पुत्र राजा राम, चन्द्रेश पुत्र राधेश्याम, मुलायम पुत्र जोखू निवासी टेड़ीपुलिया और नन्हे पुत्र खुनखुन निवासी दुर्गागंज पर ओम प्रकाश यादव पुत्र राम सागर निवासी टेड़ीपुलिया पर गोली चलाने का आरोप लगा है। नवाबगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सालिम राम यादव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक ओमप्रकाश के पिता एक गरीब किसान है। तीन बहने और दो भाइयों में बड़े ओमप्रकाश की मौत हो जाने से रामसागर के परिवार पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई की मौत पर बहन अनीता, सुनीता, संगीता, भाई छोटा राजन की आंखें रो-रोकर पथरा गई हैं। क्षेत्र के युवाओं का असलहो से खेलना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। खबर लिखे जाने तक नवाबगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!