नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ट्रक और बाइक की टक्कर 2 की मौत, घर परिवार समेत गांव में कोहराम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,155 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के हरैया झुमन गांव निवासी दो युवको की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर परिवार समेत सम्पूर्ण गांव में कोहराम मचा हुआ है।
गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर दुल्हनपुर जंगल के पेट्रोल पंप के पास बीती रात्रि में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में हरैया झुमन गांव निवासी दो युवकों को गंभीर चोट आई जिनमें से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक का इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों के दुर्घटना में मौत से घर परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बलरामपुर में रिश्तेदारी में गए हुए थे। जहां से रात में वापस घर लौट रहे थे, पेट्रोल पंप के पास गोंडा की तरफ से बलरामपुर को जा रही ट्रक के चपेट में बाइक आ गई और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 30 वर्षीय कौशल चौधरी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 25 वर्षीय प्रदीप चौधरी को बलरामपुर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!