साहस शौर्य एवं त्याग का प्रतीक है सैनिक – कर्नल के सी मिश्रा
1 min read
2,276 views
संजय कुमार प्रजापति
नवाबगंज गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव )
क्षेत्र में कटरा कुट्टी पीठ पर पुलवामा हमला के चौथी बरस के अवसर पर आयोजित गुलशन को 1:00 के परिवार जन को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्रा ने कहा कि साहस, शौर्य एवं त्याग का प्रतीक है सैनिक ! कर्नल ने कहा कि सैनिक सदैव अमर होता है ,सैनिक का त्याग , साहस एवं शौर्य ही किसी भी देश या प्रदेश के रक्षा सुरक्षा एवं विकास घाेतक होता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पीठ के महंत स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि हम विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत तमाम अधिकारी, पदाधिकारी एवं समाज सेवकों का सम्मान सदैव करते रहते हैं ,लेकिन जो हमारे रक्षा एवं सुरक्षा का पूर्ण गारंटी देता है । उस शौर्य के प्रतीक सैनिकों का भी सम्मान होना चाहिए !
कार्यक्रम का संचालन सैनिक परशुराम शर्मा ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में बस्ती जिले के समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा , इंद्र प्रकाश शुक्ला, विपनेस पांडे ,84 कोसी परिक्रमा के प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने किया ! कार्यक्रम के अंत में सभी कर्नल, हवलदार ,मेजर ,सूबेदार ,कैप्टन आदि दो दर्जन से ज्यादा सैनिकों को सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, डॉ अरुण सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता, सूर्यभान सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया ।
