करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव/ पुलिस ने कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह व करनैलगंज विधायक अजय सिंह पर वीडियो के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए आशीष सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लालेमऊ (निवहा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि विगत दिनों आशीष सिंह ने सांसद कैसरगंज तथा विधायक करनैलगंज पर वीडियो के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की थी,जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने के कारण धारा- 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।