नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

चरागाह की भूमि पर अवैध कब्ज़े की शिकायत, जांच कराकर शीघ्र होगी कार्यवाही

1 min read

 3,860 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र महादेवा गाँव निवासी एक व्यक्ति ने गाँव के ही दबंगों पर चरागाह की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी तरबगंज से शिकायत की। महादेवा गाँव निवासी जितेंद्र बहादुर शुक्ला ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 951 जो कि चरागाह की भूमि दर्ज कागजात है।उस भूमि पर गाँव के ही दबंग महेश वर्मा उर्फ पप्पू पुत्र झिनकन वर्मा के द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा करते हुए मकान बनवाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत कर्ता ने अवैध निर्माण हटाये जाने की मांग की है। इस संबध में उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने कहा कि मामले की जांच कराई जायेगी। शिकायत सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!