नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा: दबंगो ने कब्जा किया आठ बीघा जमीन, कमिश्नर से शिकायत के बाद भी पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय

1 min read

 1,517 views

वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /
फर्जी बैनामा व अभिलेखों का बनाना थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो बीघा बैनामा कराने के बाद दबंगों ने छह बीघा और जबरन कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से दबंगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पीड़ित अपनी भूमि व न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विरहमतपुर का है। पीड़ित असमल ने कहा कि उसके पिता अहमद हुसैन ने नासिरा पत्नी रियासत को दो बीघा भूमि बैनामा किया था। आरोप है कि गांव के प्रधान दबंग भू-माफियाओं ने साठ-गाठ कर दो बीघा के बाद छह बीघा भूमि और बैनामा कराने की बात कहकर पीडित की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। जब पीड़ित खेत में अवैध कब्जा होने से रोका तो खलपट, लड्डन, छांगुर उर्फ एहसान उल्ला,मोहम्मद युनुस, मुस्ताक, किताबुल, इजहार राम नरायण बिंदु ने उसे मारने के लिए दौडा लिया। पीड़ित ने तहसील में जाकर पता किया तो दो बीघा के बाद उसकी अन्य भूमि सुरक्षित है लेकिन दबंगों ने उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि भू-माफिया एकजुट होकर उसकी भूमि को जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि तीन बार थाना दिवस और तहसील दिवस में भी न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!