नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

1 min read

 1,265 views

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी के अंतर्गत रामापुर गाँव में एक युवक ने पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गाँव वालों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।
रविवार की सुबह करीब 07 बजे रामापुर गाँव में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला जिसकी सूचना गाँव वालों ने पुलिस को दी। मृतक के भाई लाडू मांझी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह और उसका भाई सुरेश मांझी उम्र 28 वर्ष पुत्र रामेश्वर मांझी निवासी ग्राम – बहुअरवा थाना जगदीशपुर, जिला बेतिया बिहार, रामापुर गाँव में मजदूरी करने आया था।इनके साथ लगभग दो दर्जन अन्य लोग भी बिहार से मजदूरी करने आये हैं। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई सुरेश मानसिक रूप से बीमार था और शनिवार की रात में उसने गांव के बाहर मुन्नालाल के खेत की सरहद पर लगे शीशम के पेड़ में गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। गाँव के लोगों ने बताया कि गांव में बिहार से लगभग 26 लोग मजदूरी करने के लिए आये हैं। ये सभी गन्ने की बोआई, छिलाई और अन्य कार्य करते हैं और गाँव के ही जेपी सिंह के घर में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के तीन दिन पहले ही गाँव के ही नंद किशोर दूबे के लड़के विपिन उम्र 27 वर्ष ने भी आत्महत्या कर ली थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। दोनों घटनाओं से गाँव के लोग सन्न हैं। फांसी लगाकर संदिग्धपरिस्थितियों मे युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच मे जुटी

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी के अंतर्गत रामापुर गाँव में एक युवक ने पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गाँव वालों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है।
रविवार की सुबह करीब 07 बजे रामापुर गाँव में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला जिसकी सूचना गाँव वालों ने पुलिस को दी। मृतक के भाई लाडू मांझी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह और उसका भाई सुरेश मांझी उम्र 28 वर्ष पुत्र रामेश्वर मांझी निवासी ग्राम – बहुअरवा थाना जगदीशपुर, जिला बेतिया बिहार, रामापुर गाँव में मजदूरी करने आया था।इनके साथ लगभग दो दर्जन अन्य लोग भी बिहार से मजदूरी करने आये हैं। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई सुरेश मानसिक रूप से बीमार था और शनिवार की रात में उसने गांव के बाहर मुन्नालाल के खेत की सरहद पर लगे शीशम के पेड़ में गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। गाँव के लोगों ने बताया कि गांव में बिहार से लगभग 26 लोग मजदूरी करने के लिए आये हैं। ये सभी गन्ने की बोआई, छिलाई और अन्य कार्य करते हैं और गाँव के ही जेपी सिंह के घर में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के तीन दिन पहले ही गाँव के ही नंद किशोर दूबे के लड़के विपिन उम्र 27 वर्ष ने भी आत्महत्या कर ली थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। दोनों घटनाओं से गाँव के लोग सन्न हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!