गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव / बीते 9 फरवरी को रोहित सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने थाना तरबगंज में सूचना दिया की उसके भाई दीपक का किसी ने हत्या कर शव को खेत के किनारे शागवन के पेड़ के पास गेहूं के मेड़ पर फेक दिया है। जिसके सम्बन्ध में दिनाकं 07.02.2023 को गुमशुदगी दर्ज करायी थी। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थी ।
जिसके क्रम में आज दिनाकं 11.02.2023 को थाना तरबगंज पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखवीर खास की सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित पाण्डेय उर्फ दद्दू पुत्र अंबिका निवासी गौहानी थाना तरबगंज को गिरफ्तार कर लिया है। वादी मुकदमा के भाई दीपक(मृतक) का प्रेम प्रसंग अभियुक्तगण की बहन से चल रहा था जिसके कारण अभियुक्तगण द्वारा हत्या कर शव को छिपा दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाना तरबगंज में पंजीकृत कराया था। घटना में संलिप्त 02 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।