नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव तालाब मे मिला तैरता, हत्या या आत्म हत्या

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,081 views

आर पी तिवारी
इटियाथोक (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के गिलौली पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव तालाब में उतराता हुआ पाया गया। स्वजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ताजा मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गिलौली के मजरे मझगवा से जुड़ा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी सुमन ( 27) पुत्री द्वारिका गौतम बुधवार सुबह 6 बजे के करीब शौच के लिए गई हुई थी। घंटो बीत जाने के बाद जब युवती वापस घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। गांव के बाहर तालाब के किनारे पहुंचे तो देखा युवती का शव पानी में उतरा रहा था। परिजनों के मुताबिक पैर फिसलने से युवती की डूबकर मौत हो गई। वही जन चर्चा है कि जिस तालाब में युवती के डूबने की बात कही जा रही है उसमें मजह घुटने भर पानी मौजूद हैं। ऐसे में डूबने व आत्महत्या किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!