चिकित्सक से बलवा कर मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
1,633 views
चिकित्सक से बलवा कर मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,
गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) थाना कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा कर मारपीट करने के 02 आरोपी अभियुक्त पवन कुमार तिवारी व श्याम जी उर्फ विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 05.02.2023 को पुरानी रंजिश के चलते अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी डा0 अखिलेश त्रिपाठी पुत्र कमला प्रसाद त्रिपाठी को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था। जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
