नवाबगंज : सीएचसी गेट पर ही संचालित हैं अवैध मेडिकल स्टोर, बांट रहे मौत, जिम्मेदार मौन
1 min read
1,386 views
नवाबगंज : सीएचसी गेट पर ही संचालित हैं अवैध मेडिकल स्टोर, बांट रहे मौत, जिम्मेदार मौन

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ही अवैध मेडिकल स्टोर कई सालों से चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त करीब आधा दर्जन अन्य अवैध मेडिकल स्टोर भी सीएचसी के आसपास धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशीली और एक्सपायर दवाएं मरीजों और तीमारदारों को मंहगे दामों पर बेची जा रहीं हैं. साथ ही अवैध रूप से रक्त से संबंधित और अन्य जांचों के लिए सैम्पल भी लिए जा रहे हैं, स्वास्थ्य से खिलवाड़ जारी किया है।जबकि सीएचसी में अधिकतर जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।
सीएचसी गेट के दोनों तरफ बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। सीएचसी के कर्मचारियों की माने तो ये सभी मेडिकल स्टोर अस्पताल प्रशासन की की शय पर चल रहे हैं। जब इन मेडिकल स्टोर के संचालकों से बात की गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फ्री में नहीं चला रहे हैं पैसा देते हैं।सीएचसी के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर के दलाल अस्पताल परिसर में मौजूद रहते हैं और मरीजों एवं तीमारदारों से जबरन पर्चा लेकर संबधित मेडिकल स्टोर पर मंहगी दरो पर दवाएं दिलवाने का काम करते हैं।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच ड्रग् इंस्पेक्टर द्वारा कराई जायेगी फिलहाल स्थानीय अधीक्षक को सीएचसी में दलालों का प्रवेश वर्जित करने के लिए कहा जायेगा।
