नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एक व्यक्ति को गिरा कर मारने पीटने की घटना कारित करने के बाद हुई मौत में वांछित आरोपी गिरफ्तार 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 39,693 views

एक व्यक्ति को गिरा कर मारने पीटने की घटना कारित करने के बाद हुई मौत में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /बीते रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत दत्त नगर निवासी सियाचंद उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राम संवारे और विपक्षी राम सिंह उर्फ ननकू चौहान निवासी ग्राम बनगांव मुरावन पुरवा थाना तरबगंज और रामचरन कोरी पुत्र गूंठे निवासी ग्राम दत्त नगर थाना नवाबगंज के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर कहासुनी होने लगी तभी अचानक विपक्षीगणों के जोर से धक्का देने के कारण सियाचंद जमीन पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गये थे जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के भाई अडवानी की तहरीर के आधार पर सोमवार को पुलिस ने एसएससी एक्ट के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार को दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!