नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पंडित ने पढ़े मंत्र तो मौलवी ने पढ़ा निकाह 111 जोड़े बने जीवनसाथी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 986 views

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन, 111 जोड़ों ने सात फेरे लेकर साथ निभाने का किया वादा

 

 

अशफाक आलम

गौरा चौकी( गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गौरा विधानसभा क्षेत्र के बभनजोत में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 111 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पहुंच कर नव दंपत्ति को बधाई दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा 7 फरवरी को विकासखंड बभनजोत में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इस वैवाहिक कार्यक्रम जिले से आई मुख्य विकास अधिकारी एम अरूणमोझी की उपस्थिति मे वर वधु और उनके परिजनों के बीच संपन्न हुआ l

भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा ने कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाई व बताया कि भाजपा सरकार पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करना चाहती है और उसी पर लगातार मोदी योगी के नेतृत्व में गरीबी के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और अब उन कन्याओं का कन्या दान भी कर रही है जिनके परिजनों को कभी लड़कियां बोझ लगती थी । उन्होंने कहा़ की भाजपा सरकार में जात पात के आधार पर योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाता बल्कि जरूरतमंद लोगों को देख कर सरकार मदद करती है ।

 

एक जोड़े की शादी पर खर्च होता है 51 हजार रुपए

 

सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि 111 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है । जिसमें बभनजोत से 53 लाभार्थी, छपिया से 23 लाभार्थी , मनकापुर से 30 लाभार्थियों का चयन किया गया था जिसमें 5 लोग अनुपस्थित रहे थे l

 

सरकार की ओर से 1 वर वधु के लिए निर्धारित रकम

 

सरकार की ओर से प्रति जोड़े के लिए रुपए 51 हजार रुपए जिसमें 35 हजार कन्या के खाते में, 10 हजार गृहस्थी का सामान के लिए तथा रुपए 6 हजार विवाह कार्यक्रम संपन्न किये जाने में व्यय किया जाता है।

 

पंडित ने पढ़े मंत्र तो मौलवी ने पढ़ा निकाह

 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हिंदू जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। वही मुस्लिम जोड़ो का मौलवी ने निकाह कराया । विधायक प्रभात कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अरुण मौजी ने मुस्लिम जोड़ो को भी सरकार की ओर से जारी प्रमाण पत्र और आशीर्वाद दिया ।

 

सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य रूप से मौजूद रहे समाज कल्याण अधिकारी गोडा राजेश चौधरी BDO विजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज पटेल ADO एसके सिंह समाज कल्याण एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव विक्रम प्रसाद, सोहरथ वर्मा, अमरनाथ पांडे, पप्पू शुक्ला, सूर्य कुमार वर्मा, गोली चौधरी, नन्दा गुप्ता,भारी संख्या में लोग मौजूद रहे l


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!