नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिक्षित समाज से ही राष्ट्र समृद्धिशाली बनेगा……. सर्वेश पाठक

1 min read

 1,956 views

शिक्षित समाज से ही राष्ट्र समृद्धिशाली बनेगा……. सर्वेश पाठक

 

कमालुद्दीन

मनकापुर (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ शिक्षित समाज से ही राष्ट्र समृद्धिशाली बनेगा

यह बात पंडित चंद्रभाल शास्त्री एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाल विज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सर्वेश पाठक राष्ट्रीय महासचिव भारतीय श्रमिक कर्मचारी महासंघ ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण समारोह में कही/

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ वीणावादिनी के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया गया, तत्पश्चात ग्लोइंग स्टार प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य नलिनी चतुर्वेदी व शालिनी द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के प्रबन्धक विपिन पाण्डेय व आयोजक अमर सिंह द्वारा समस्त अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्य कल्पना, शिवांगी, महेश त्रिपाठी व अमर सिंह के द्वारा समस्त विशिष्ट अतिथियों का बैज अलंकरण करके स्वागत किया गया। श्री सर्वेश्वरी विद्यापीठ,नट्वीरपुरम-सोहांस के प्रशासक रजनीश पाण्डेय “नन्दन” के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। संस्था के संस्थापक चंद्रभाल शास्त्री द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 ब्लाक से लगभग 4215 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, इसमें से प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा शिवांशी वर्मा को स्कूटी, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र सचिन मिश्रा को टेबलेट फोन व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र अंश गुप्ता को मोबाइल फोन पुरस्कार स्वरूप दिया गया। प्रबन्धक विपिन पाण्डेय द्वारा बताया गया कि लगभग 200 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवाल घड़ी, सील्ड, मेडल, प्रमाणपत्र आदि दिया गया। कार्यक्रम में उमाशंकर द्विवेदी, राम हौसिला शर्मा, केदारनाथ मिश्रा, अनन्त शुक्ला आदि कवियों द्वारा काव्यपाठ भी किया गया। इस समारोह में अतिथि के रूप में बाबूलाल शास्त्री सदस्य प्रदेश कार्य समिति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष/लोकतंत्र सेनानी जनार्दन प्रसाद तिवारी, नायाब तहसीलदार मनकापुर, थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार, राघवेश तिवारी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, राधा मोहन पाण्डेय जिलामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ, डॉ सत्येंद्र सिंह स्टील ईंट उद्योग, अशोक सिंह “गिन्डू सिंह”, गिरीश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष यूटा, विकास तिवारी अध्यक्ष लोहिया मेडिकल कालेज, पूर्व सह समन्वयक देव प्रकाश पाण्डेय, चंद्रभान सिंह, चन्दन सिंह बीडीसी, हरिश्चंद्र यादव प्रधान, राकेश पाण्डेय, रमेश सिंह प्रबन्धक, बब्लू सिंह प्रधान, मानवेन्द्र सिंह “मोनू” पूर्व छात्र नेता, आलोक सिंह बाबा प्रधान, धूपेन्द्र मिश्रा, पवन नन्दा प्रबन्धक, राजू पाण्डेय प्रवक्ता, अनिल सिंह “रिशू” उप प्रधानाचार्य, शिव कुमार पाण्डेय संस्कृत विद्यालय, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, लवकुश मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा प्रधान प्रतिनिधि, मनोज सिंह, विनोद शंकर द्विवेदी, राहुल सिंह, अंकित सिंह विशेन, प्रमोद पाण्डेय, नाथूराम चौधरी,जय प्रकाश पाण्डेय “झिन्नन महाराज”, पिंटू महाराज, बब्लू महाराज, विजय सिंह “बब्लू”, लवकुश वर्मा, सतीश मिश्रा, उमेश सिंह व अन्य नौनिहाल व अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश पाण्डेय “बच्चे महाराज” द्वारा समारोह में आये हुए समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!