नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

संत रविदास जी शिक्षाएं आज भी रोशनी देती हैं — घनश्याम जयसवाल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,124 views

गोंडा(युगनव टाइम्स लाइव)
समाज सुधारक महान संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल नगर पंचायत तरबगंज की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया और लड्डू बांटकर उनकी जयंती मनाई।
घनश्याम जायसवाल ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी रोशनी देती हैं। उनके जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं से समय तथा वचन के पालक संबंधी उनके गुणों का ज्ञान मिलता है।
उनका विश्वास था कि ईश्वर भक्ति के लिए सदाचार परहित भावना तथा व्यवहार का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। अभिमान त्याग कर दूसरों के साथ व्यवहार करने और विनम्रता से शिष्टता के गुणों का विकास करने पर उन्होंने बहुत बल दिया।
संत श्री रविदास जी ने ऊंच-नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर किए जाने वाले विवाद को सारहीन तथा निरर्थक बताया और सबको परस्पर मिलजुल कर प्रेम पूर्वक रहने का उपदेश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!