सुरेश कुमार तिवारी
गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव / मामला गोण्डा स्थित उपनिबन्धक कार्यालय का है, जहां पर हुए भारी भरकम फर्जी बैनामा के खुलासे के बाद कर्मचारियों द्वारा रजिस्ट्री बैनामा कराने आए लोगों से प्रति बैनामे पर 300 रुपए ऑफिस चंदा के नाम खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है।
ग्राम नौबरा निवासिनी शिवकुमारी ने अपने हिस्से की भूमि का दूसरे के पक्ष में दिनाँक 30.01.2023 को रजिस्ट्री बैनामा करने उपनिबन्धक कार्यालय गोण्डा आयी। जिसमें रजिस्ट्रीकरण शुल्क 8860 रुपए व प्रतिलिपि करण शुल्क 60 रुपए यानि कुल-8920 रुपए की रसीद देकर 9220 रुपए वसूल किए गए। मामले की जानकारी लेने पर उक्त लिपिक ने बेखौफ होकर बताया कि प्रति रजिस्ट्री बैनामा पर 300 रुपए ऑफिस का चंदा लिया जाता है। जबकि वहां पर मौजूद लोगों द्वारा भी पुष्टि की गई कि प्रति बैनामा पर ऑफिस का चंदा के नाम 300 रुपए अतिरिक्त लिए जाते हैं।अब सवाल यह उठता है कि यदि प्रतिदिन करीब 100 बैनामा होते हैं तो प्रति बैनामा पर 300 रुपए के हिसाब से करीब 30 हजार रुपए की अवैध वसूली खुलेआम की जाती है।