नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी कार में मारी ठोकर, दो घायल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 2,438 views

गोंडा : तेज रफ्तार से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर खड़ी कार में मारी ठोकर, दो घायल

 

 

नवाबगंज (गोण्डा) यूगनव टाइम्स लाइव/ जनपद बस्ती के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत बायपोखर गाँव के रहने वाले प्रतोष कुमार शुक्ला पुत्र स्व अमरेश नाथ शुक्ला ने नवाबगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 26 जनवरी को वह, सूर्य प्रकाश पांडे पुत्र स्व राम निवास पांडे और उनकी पत्नी संगम पांडे निवासी ग्राम बकैनिया द्वीप पोस्ट मखरिया बाबु थाना नगर जिला बस्ती के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। रात्री में करीब हम सभी कार से 09:30 बजे बस्ती- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्माइल पुर गाँव में स्थित रेस्टोरेंट गंगाजली रसोई व फौजी ढाबा के पास पंहुचे तो सूर्य प्रकाश पांडे कार सड़क के किनारे खड़ी कर लघुशंका से निवृत्त होने के लिए उतर गये थे तभी पीछे से आ रही ट्रक को चालक ने ट्रक को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठी संगम पांडे को गंभीर चोंटे आईं थी पीड़ित भी चोटिल हुआ था। दोनों घायलों को उपचार हेतु दर्शन नगर अयोध्या में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां से संगम पांडे की हालत नाजुक देखते हुए परिजनों ने उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और उसके बाद एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। 27 जनवरी को सुबह करीब 06 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दूसरे घायल प्रतोष शुक्ला द्वारा नवाबगंज थाने में शनिवार को तहरीर दी गई है।प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज करूणाकर पांडेय ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक और कार पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक और ट्रक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!