नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

दहेज नहीं दिया तो टूट जाएगी शादी, तहरीर ले थाने पर पहुंची युवती

1 min read

 1,303 views

दहेज नहीं दिया तो टूट जाएगी शादी, तहरीर ले थाने पर पहुंची युवती

 

 

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गाँव निवासी एक युवती ने थाने पर तहरीर देकर भावी ससुराल वालों पर दहेज ना मिलने पर शादी तोड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि उसका विवाह आगामी 08 फरवरी को थाना क्षेत्र के ही नरायनपुर गाँव निवासी देवीप्रसाद पुत्र अर्जुन के साथ होना सुनिश्चित हुआ है,शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं और रिश्तेदारों की आमद भी शुरू हो गई है लेकिन अब ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के रूप में 05 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की भारी-भरकम मांग शादी से पहले ही की जा रही है। जब पीड़ित युवती के परिजनों ने इतना दहेज देने में अपनी असमर्थता जताई तब भावी ससुराल वालों ने शादी तोड़ देने की धमकी दी है। जिससे परेशान होकर शुक्रवार को युवती और उसके परिजन थाने पंहुचे। युवती ने ससुराल पक्ष के विरूद्ध तहरीर देकर पुलिस से मदद मांगी है। इस मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है। दोनों पक्षों के मध्य बातचीत हो रही है। जल्द ही मामले का समाधान हो जायेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!