नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वजीरगंज में दो दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 679 views

जनक राम वर्मा
वजीरगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव/ निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान पर आधारित प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय की अध्यक्षता में संचालित है।
तृतीय बैच का प्रशिक्षण दिनांक 03/02/2023 से प्रारंभ है।खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवम ए आर पी के द्वारा प्रदान किया जा रहा है तथा प्रत्येक प्राथमिक स्तर एवं कंपोजिट विद्यालय से दो ऐसे शिक्षक जो कक्षा 4,5 मे शिक्षण कार्य कर रहे है, उनको प्रदान किया जाएगा।
ए आर पी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में निपुण बनाना और कोविड के कारण बच्चों में आए लर्निंग गैप को दूर करना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है।तृतीय बैच के प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ संतोषिनी श्रीवास्तव एवम सुमन कौशल के द्वारा प्रार्थना सभा से हुआ। प्रथम संस्था के प्रशिक्षक बृजेश यादव एवं राम नरेश चौधरी ने बताया कि किस प्रकार से हमे सभी बच्चों का आकलन करके उन्हें बेसिक एवम एडवांस स्तर में बांटना है और 24 सप्ताह की संदर्शिका से प्रत्येक दिवस की गतिविधियों को कराते हुए एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। ए आर पी धीरेंद्र सिंह एवम अशोक कुमार मौर्य ने भाषा के बेसिक स्तर के 24 सप्ताह के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की। भाषा शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने में अधिगम सामग्री जैसे चित्र कहानी, कहानी पोस्टर, कविता पोस्टर टी एल एम आदि पर विस्तृत चर्चा की। ए आर पी संजय कुमार ने शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने में आकलन का महत्व पर सभी प्रतिभागियों के साथ विचार विमर्श किया तथा सभी प्रतिभागियों ने समूह मे सप्ताह के अलग अलग दिवस की गतिविधियों जैसे ग्रुप1- सप्ताह एक के पहले दिन, ग्रुप 2-सप्ताह तीन के दूसरे दिन, ग्रुप 3-सप्ताह चार के छठे दिन, ग्रुप 4- सप्ताह पांच के पहले दिन, ग्रुप 5-सप्ताह आठ के पांचवें दिन का प्रस्तुतिकरण किया।ए आर पी गंगेश्वर प्रसाद एवम संजय कुमार ने सप्ताह एक के सभी दिवसों मे कार्य करने के तरीके बताए। बच्चों के सीखने में अभिभावकों की भूमिका बिंदु पर समूह चर्चा के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का समापन आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। ए आर पी अशोक मौर्या ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके सभी शिक्षक शिक्षिका 24 सप्ताह की साप्ताहिक योजना से प्रत्येक दिवस की गतिविधियों का क्रियान्यवयन करते हुए निर्धारित समय में एफ एल एन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में राजेश तिवारी, शिखा उपाध्याय, सुमी श्रीवास्तव,कोमल तिवारी,निधि पाण्डेय,राजू गुप्ता, कृष्ण देव मिश्रा, मो0 आसिफ,प्रीति जायसवाल, रोली श्रीवास्तव,जनकलाल, अनिरुद्ध मौर्या,जगदीश तिवारी,शिव कुमार पांडेय,सतविंदर कौर,शिव नारायण पाठक,मनोज श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, प्रीति वर्मा,सिम्मी सिंह, अवनीश द्विवेदी, अवनीश मिश्रा, आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!