मोतीगंज (गोंड) युगनव टाइम्स लाइव / कहोबा पुलिस चौकी के मोतीगंज कहोबा मार्ग पर स्थित कैमी तिराहे के पास कहोबा की तरफ से आ रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे आगे बाइक पर सवार बाइक चालक वह बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए| जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो कहोबा पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार कांस्टेबल प्रदीप कुमार व प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे,जहां दोनों बेहोशी की हालत में थे तुरंत पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी कर दी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चालक अजय पुत्र जोखन लाल निवासी इमलिया रूपी थाना मोतीगंज दोनों बाइक चालक व एक महिला दुर्घटना में रोड पर गिर गई और बेहोश हो गई जिन्हें बेहोशी की हालत में एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहाँ उनका इलाज हो रहा है /