आर्य नगर चौकी प्रभारी द्वारा साइबर अपराध से बचने के लिए क्षेत्र के लोगों को किया गया जागरूक
1 min read
2,588 views
आर्य नगर चौकी प्रभारी द्वारा साइबर अपराध से बचने के लिए क्षेत्र के लोगों को किया गया जागरूक
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव – कौड़िया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी आर्य नगर चौकी प्रभारी ने आर्य नगर कस्बा सहित अन्य स्थानों पर लोगों को मोबाइल के जरिए होने वाले साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.
चौकी प्रभारी आर्य नगर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस समय मोबाइल के जरिए से लोगों को साइबर अपराधियों द्वारा ठगा जा रहा है इसीलिए सभी लोग इन साइबर ठगों से सावधान रहें मोबाइल पर किसी भी अजनबी व्यक्ति की कॉल आए या कोई भी ओटीपी आए तो उससे कॉल करने वाले को कतई ना बताएं नहीं तो आप ठगी के शिकार हो जाएंगे चौकी प्रभारी ने अन्य विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया इस दौरान चौकी प्रभारी आर्य नगर दिलीप कुमार सिंह कांस्टेबल आदित्य यादव कांस्टेबल धर्मेंद्र ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी कस्बा में क्षेत्र के लोगों को जागरूक किए!
