नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ की बैठक 71 प्रधानों में मात्र 24 उपस्थित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,279 views

प्रधानो का दावा 11 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

बी डी ओ ने बताया मुझे नहीं मिला किसी प्रकार का ज्ञापन आचार्य संंगीता लागू मैं चुनावी ड्यूटी पर हूं

 उपस्थित प्रधानों से ज्यादा प्रधान प्रतिनिधियों के रही भरमार

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव । अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक नगरपालिका सभागार में सोमवार को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के ब्लाक अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि तुलसीपुर माझा लालजी सिंह ने किया और 11 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। जबकि इस बैठक के बाबत बीडीओ राघवेन्द्र ने बताया कि हमे किसी बैठक की जानकारी नहीं है आप अपने विवेक से काम लें हमारी ड्यूटी चुनाव में लगी है आदर्श आचार संहिता लागू है । क्षेत्र के अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक नगरपालिका सभागार में संगठन अध्यक्ष तुलसीपुर माझा गांव प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह ने किया बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से 11सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया इस मांग पत्र में रोजगार सेवक और सफाईकर्मी और आंगनबाड़ी के मास्टर /रोल पर प्रधानों की अनुमोदन से वेतन देना, आंगनबाड़ी के बाद पुष्टाहार के आय पर प्रधानों के अनुमोदन राशन के उठान और सत्यापन का अनुमोदन प्रधान को मिले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आवास सत्यापन रोका जाए प्रधान के कराये पक्का काम का जल्द भुगतान सहित 11 सूत्रीय मांगों पर एक राय बनी संगठन के कार्यक्रम का संचालन संगठन ब्लाक महामंत्री प्रतिनिधि चिंतामणि तिवारी ने किया इस बैठक के दौरान सबसे अहम बात यह रही कि 71गांव के प्रधान के सापेक्ष कुल 24 गांव के प्रधान बैठक में मौजूद रहे उसमें भी अधिकांश प्रधान प्रतिनिधि ही रहे संगठन की इस बैठक में प्रधान और उनके प्रतिनिधियों ने यह मांगपत्र में सरकार के निर्णय का जहां विरोध किया वहीं अपने हितो को सर्वोपरि करते हुए मांगपत्र तैयार किया इस बैठक में क्षेत्र के आधे से ज्यादा प्रधानों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बना रहा है।इस मांगपत्र के बाबत बीडीओ राघवेन्द्र से बात की गयी तो विफर गये और कहने लगे आप के पास विवेक नहीं है इस समय मैं ब्लाक में चुनाव करा रहा हूं आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं है वहीं प्रधानों ने मांगपत्र देने का दावा किया फिलहाल इस बैठक में अधिकांश प्रधान प्रतिनिधि प्रधानों का ना आना चर्चा का विषय बना हुआ है इस बैठक में प्रधान तुरकौली राहुल सिंह नवी अहमद दुर्गा सिंह विपिन सिंह कुलदीप सिंह देवी नगर प्रधान प्रतिनिधि जयराम चौहान संतोष कुमार थुल्लुर शुक्ला रवि सिंह सुभाष यादव दुर्गा यादव दुर्गा सिंह रज्जन पांडेय रिशू श्रीवास्तव रामबहादुर चौहान सहित कुल 24प्रधान/ प्रतिनिधि मौजूद रहे सबसे खास बात यह रही की प्रधान संगठन की बैठक में प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा गायब रहे आधे से ज्यादा प्रधान। प्रधानों द्वारा की जा रही अनियमितता के संबंध में पत्रकारों द्वारा चलाई जा रही के भौतिक सत्यापन की मांग भी 11 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल है जोकि चर्चा का विषय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!