नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शिवपाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 3,732 views

कार्यकारिणी में बसपा से आए नेताओं का दबदबा सभी को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

लखनऊ (युगनव टाइम्स लाइव) शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कि उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही उत्तर प्रदेश का प्रभार भी दिया गया है इससे प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को साफ संदेश हैं कि आपसी मतभेदों का कोई स्थान शेष नहीं है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पिछड़ा वर्ग और बौद्धों को लुभाने की कोशिश की गई है ग़ौरतलब है बसपा में रहने के दौरान मौर्य ने बौद्ध धर्म अपना लिया था रविवार को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।

मैनपुरी उपचुनाव के बाद से ही लगातार प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को सपा में अहम जिम्मेदारी मिलने की बातें कही जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल यादव लगातार उत्तर प्रदेश में दौरे करके कार्यकर्ताओं में उत्साह भर कर रहे थे। वहीं, अपने विवादित बयान से पहचान बनाने वाले बसपा से भाजपा और अब सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। उनको इतना बड़ा कद कर देने से साफ हो गया है कि रामचरितमानस पर उनके बयान को लेकर सपा में कहीं कोई असमंजस नहीं है। वहीं मुस्लिम चेहरा मोहम्मद आजम खान को फिर से राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है और बसपा से आये स्वामी प्रसाद मौर्य, इन्द्रजीत सरोज लालजी वर्मा और राम अचल राजभर इन चारों नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव का पद मिला है 

42 सदस्यो कार्यकारिणी घोषित

 1- अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष 

2- किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

3- प्रो0 रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव

4-मोहम्मद आजम खां राष्ट्रीय महासचिव

 5- शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव

6-रवि प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय महासचिव

7- बलराम यादव राष्ट्रीय महासचिव

8-स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय महासचिव

9- विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव

10-अवधेश प्रसाद राष्ट्रीय महासचिव

11- इन्द्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव 

12- रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय महासचिव

13- लालजी वर्मा राष्ट्रीय महासचिव

14-रामअचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव

15- जो एण्टोनी राष्ट्रीय महासचिव

16- हरेन्द्र मलिक राष्ट्रीय महासचिव

17- नीरज चौधरी राष्ट्रीय महासचिव

18- सुदीप रंजन सेन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

19- डॉ मधु गुप्ता राष्ट्रीय सचिव

20- कमाल अख्तर राष्ट्रीय सचिव 

21- दयाराम पाल राष्ट्रीय सचिव

22-राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव

23- राजीव राय राष्ट्रीय सचिव 

24-रामबक्श वर्मा राष्ट्रीय सचिव

25-अभिषेक मिश्रा राष्ट्रीय सचिव

26- जावेद आब्दी राष्ट्रीय सचिव

27- रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव

28-पी0एन0 चौहान राष्ट्रीय सचिव

29- आकिल मुर्तजा राष्ट्रीय सचिव

30-अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव

31- रामआसरे विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव

32- तारकेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय सचिव 

33-हाजी इरफान अंसारी राष्ट्रीय सचिव

34- राजाराम पाल राष्ट्रीय सचिव

35- त्रिभुवन दत्त राष्ट्रीय सचिव

36- राममूर्ति वर्मा राष्ट्रीय सचिव 

37- वीरपाल यादव राष्ट्रीय सचिव

38- श्रीमती जया बच्चन सदस्य 

39- रामगोविन्द चौधरी सदस्य

40- अबू आसिम आजमी सदस्य

41-चन्द्रपाल सिंह यादव सदस्य 

42- जावेद अली खान सदस्य


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!