नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

बिशुनपुर बैरिया सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

1 min read

 2,365 views

बिशुनपुर बैरिया सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

 

जनक राम वर्मा

अलावल देवरिया (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव /वाई डी सिंह फार्मेसी कॉलेज बिशुनपुर बैरिया सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस। पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत बिशुनपुर बैरिया सहित दर्जनों से अधिक स्थानों पर झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने बताया वाई डी सिंह फार्मेसी कॉलेज बिशुनपुर बैरिया पर झंडारोहण कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों के साथ क्षेत्र में झंडा रैली निकाला गया काफी संख्या में मौजूद रहे और लोगों में लड्डू बांट कर उनका मुंह मीठा कराया गया। उन्होंने बताया कि झंडारोहण के समय राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस दौरान अभिनंदन चौरसिया, शिव कुमार वर्मा, प्रदीप कसौधन, सुनील, कालीदीन, सागर गुप्ता, संदीप गुप्ता, मोहम्मद हनीफ, व विद्यालय के बच्चों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया और राष्ट्रीय गीत गाया गया।

झंडारोहण के बाद लोगों में मिठाइयां बांटकर उनका मुंह मीठा कराया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!