गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण हेतु जा रहे बीडीओ कटरा बाजार की सड़क हादसे में मौत
1 min read
1,461 views
गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण हेतु जा रहे बीडीओ कटरा बाजार की सड़क हादसे में मौत!
करनैलगंज (गोण्डा ) युगनव टाइम्स लाइव / आवास से ध्वजा रोहण करने निकले संयुक्त खंड विकास अधिकारी कटरा बाजार का सड़क हादसे में निधन। उनके आकस्मिक निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जानकारी के मुताबिक खण्ड विकास अधिकारी राम प्रकाश मौर्य 51 वर्ष गुरुवार की सुबह कटरा ब्लाक में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले थे और रास्ते में केशवपुर पहड़वा के पास सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। राम प्रकाश मौर्य करीब दो वर्ष तक हलधरमऊ में भी सेवारत रहे हैं।
