रविन्द्र कुमार सिंह
उमरीबेगमगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मजरे में 4 किशोरियों रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें किशोरियों की उम्र क्रमशः 12 वर्ष 15 वर्ष 16 वर्ष तथा 18 वर्ष बताई जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार यह सभी किशोरिया सोमवार को लगभग 11 बजे दिन में खेतों में बथुआ खोंटने के लिए घर से निकली थी। यह सभी किशोरियों एक ही मजरे के अलग-अलग घरों से थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंता करने लगे तो सभी ग्राम वासियों ने खोजना शुरू किया। शाम होने तक कुछ नहीं पता चलने पर गांव में भीड़ इकट्ठा होने लगी।इसी बीच गांव के मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति ने इन परिवारों के एक व्यक्ति के पास फोन किया और बताया कि तुम्हारे यहां की चारों लड़कियां गोंडा स्टेशन पर से मुंबई आने के लिए ट्रेन का समय पूछ रही थी। यह सुनकर सभी परिजन बदहवास हो गए और भागकर लगभग रात्रि 8 बजे थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज से मिलकर पूरी बात बताई। पुलिस ने तत्काल अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि इन चारों किशोरियों में से 2 किशोरियों के पास मोबाइल फोन थे। मुंबई से कॉल करने वाले व्यक्ति से पुलिस ने बात की तथा जिस नंबर से फोन आया था उसको सर्विलांस पर लगाया गया तब पता चला कि यह नंबर अयोध्या के पास कहीं स्विच ऑफ हो गया है।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से खोजबीन में जुटा हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह सभी बहुत ही गरीब परिवार से हैं तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर ले जाया गया है।संदेह के घेरे में आए कुछ युवकों तथा इस तरह के मामले में लिप्त अपराधिक व्यक्तियों को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है । पूछताछ की जा रही है। किशोरियों के परिजनों के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के अनुसार मुकदमा कई गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चारों दलित बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है।