संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की जलकर मौत, मुकदमा पंजीकृत, शव पोस्टमार्टम भेजा
1 min read1,112 views
संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की जलकर मौत, मुकदमा पंजीकृत, शव पोस्टमार्टम भेजा

प्रमोद कुमार पांडे
तरबगंज (गोण्डा)युगनव टाइम्स लाइव / थानाक्षेत्र के पिपरी रोहुआ गाँव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयो में जलकर मौत हो गई ।
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेजा। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पिपरी रोहुआ के देवनगर मे दिनाँक 22/01/2023 को दिन में लगभग 2बजे से 3बजे के बीच एक महिला अपने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितयो में जिन्दा जल गई ।जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई है। सूचना पर तरबगंज पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम मे भेज दिया और मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मृतका के भाई मनीष कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम जनवार पुरवा रानीपुर थाना तरबगंज गोण्डा ने थाने पर दी तहरीर मे आरोप लगाया की अपनी बहन लक्ष्मी की शादी दिसम्बर 2020 मे सूरज शुक्ला निवासी पिपरी रोहुआ देवनगर के साथ की थी जबसे शादी हुई तभी से सूरज वा उनके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे दहेज ना दे पाने के कारण हमारी बहन लक्ष्मी को जानसे मारकर जला दिए है। थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया की मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है ।
